आज यानी रविवार 1 अगस्त 2021 को भारत के लिए काफी अच्छा दिन साबित हुआ। भारत को उनका दूसरा मेडल पीवी सिंधु के द्वारा मिल चुका है। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने महिला एकल मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक जीता।
पीवी सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था और इस साल भी चीन के हे बिंग जिओ के खिलाफ टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे भारत का गौरव हैं।
पीवी सिंधु ने दो बार ओलिंपिक जीत दर्ज करवाई है जो जिससे वह ऐसी करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। पुरुषों में पहलवान सुशील कुमार (कांस्य- बीजिंग 2008, रजत- लंदन 2012) ने यह कारनामा किया था। पहलवान सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिंधु दूसरी भारतीय और पहली भारतीय महिला हैं।
खेल समाचार और अधिक ट्रेंडिंग न्यूज़ की जानकारी के लिए फॉलो करे The News Voice – Voice of Tomorrow
One Comment on “Tokyo Olympics P. V. Sindhu Bronze Medal- भारत के हाथ लगी दूसरी सफलता, पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता”