दुनिया भर के लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है। वहीं अगर आप इस बात से परेशान है कि किसी ने व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया, तो परेशान न हो। इस Article में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसके जरिए आप उस ब्लॉक यूजर को मैसेज भेज सकेंगे।
- Whatsapp पर ब्लॉक करने वाले यूजर को मैसेज भेजने के लिए आपको अपने और उसके कॉमन दोस्त या परिवार के सदस्य की सहायता लेनी होगी।
- आपको अपने मित्र या परिवार के सदस्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहना होगा, जिसमें वह खुद के साथ-साथ आपको और उस यूजर को एड करेगा, जिसने आपको ब्लॉक किया है।
- इसके बाद वो सदस्य ग्रुप को छोड़ देगा। अब इस ग्रुप में आप और वो यूजर रह जाएंगे, जिसने आपको ब्लॉक किया है।
- अब आप इस ग्रुप में मैसेज भेजकर ब्लॉक करने वाले मित्र या परिवार के सदस्य से बात कर सकते हैं।
- व्हाट्सएप में कौन से फीचर जल्दी आने वाला है ?
व्हाट्सएप अपने Disappearing मैसेज फीचर को अपडेट कर रहा है। वहीं अपग्रेडेशन के बाद यूजर्स का मैसेज 24 घंटे बाद अपने आप ही डिलीट हो जाएगा।
वहीं वेब बीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप अपने डिसअपियरिंग मैसेज फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर में 7 दिनों की अवधि के साथ 24 घंटे का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। इस विकल्प के एक्टिवेट हो जाने के बाद यूजर्स का मैसेज अपने आप 24 घंटे के बाद डिलीट हो जाएगा।
हिंदी समाचार और अधिक ट्रेंडिंग न्यूज़ की जानकारी के लिए फॉलो करे The News Voice – Voice of Tomorrow