PNB Scam Nirav Modi : भारत लौटेगा भगोड़ा, किया था करोड़ों का घपला।
08 May 2021
By Suman Sharma
CBI के मुताबिक ब्रिटेन के गृह मंत्री ने Nirav Modi के प्रत्यर्पण को हरी झंडी दे दी है। फरवरी में कोर्ट ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने की बात मान ली थी और उसकी सभी दलीलों को खारिज कर दिया था।
पीएनबी घोटले (PNB Scam) के मुख्य आरोपी और भारत से भगोड़े नीरव मोदी (Nirav Modi) के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन की सरकार से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही नीरव मोदी को भारत लाया जाएगा।
25 फरवरी को लंदन की एक अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर सहमति जताई थी। साथ ही उसकी सभी दलीलों को खारिज करते हुए कहा था कि भारत की जेल में उसका ख्याल रखा जाएगा।
दो साल से चली कानूनी लड़ाई के बाद यह फैसला आया था। हालांकि, जानकारों का कहना है कि नीरव मोदी के पास अभी अपील का रास्ता बचा हुआ है और इस आदेश को वह हाई कोर्ट में चुनौती दे सकता है।
अभी ब्रिटेन की एक जेल में कैद नीरव और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) पीएनबी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की 2018 से जांच कर रहा है। नीरव मोदी पर PNB से लोन लेकर करीब 14,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
घोटाला सामने आने के बाद मोदी जनवरी 2018 में भारत छोड़कर फरार हो गया था। वहीं मार्च, 2019 में गिरफ्तार किए गए नीरव मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग, सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को डराने की साजिश रचने का आरोप है।
180 करोड़ डॉलर का मालिक है नीरव मोदी फोर्ब्स के मुताबिक 2017 में नीरव मोदी की कुल दौलत 180 करोड़ डॉलर (करीब 11, 700 करोड़ रुपए) थी। मार्च 2018 में नीरव मोदी ने न्यूयॉर्क में बैंकरप्सी प्रोटेक्शन के तहत याचिका दायर की थी।