31 July 2021
By Suman Sharma
हर साल अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को आप अपने दोस्तों के साथ कुछ अलग अंदाज में मना सकते है।
हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्मों के बारें में बताने जा रहे है जो की दोस्ती पर आधारित है। जिनको आप अपने दोस्तों के साथ देख सकते है।
''दिल चाहता है'' फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तीन दोस्तों की भूमिका आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना ने निभायी थी।
''थ्री इडियट्स'' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फ़िल्म के मुख्य कलाकार आमिर ख़ान, करीना कपूर, आर माधवन, शर्मन जोशी और बोमन इरानी हैं। फिल्म में तीनों की दोस्ती है और शिक्षा पद्घति पर बदलावों पर खुला जोर दिया गया है।
''जिंदगी न मिलेगी दोबारा' फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल ने मुख्य भूमिका है। यह फिल्म बताती है की कैसे अपनी जिंदगी को अपने लिए जीनी है।
''काई पो चे'' फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तीन दोस्त अलग-अलग सोच वाले होते हैँ। कहानी में उनके उनकी दोस्ती के साथ टकरावों को भी दिखाया गया है। सुशांत सिंह और राजकुमार यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है।
''छिछोरे'' फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दोस्ती और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। सुशांत सिंह राजपूत यह फिल्म सबसे यादगार फिल्म में से है।