By Suman Sharma
12 May 2021
Realme की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे 80 से ज्यादा स्पोर्ट्स फीचर्स
आजकल फिटनेस का जमाना है। ऐसे में लोग अपनी फिटनेस के लिए स्मार्टवॉच पहनने लगे हैं। इन वॉच में आपको कई सारे फिटनेस फीचर्स मिलेंगे। मार्केट में कई स्मार्टवॉच आपको मिल जाएंगी।
चाइनीज कंपनी Realme ने अब अपनी शानदार स्मार्टवॉच Realme Watch 2 लॉन्च की है।कंपनी ने फिलहाल इसे मलेशिया में लॉन्च किया है। इस वॉच को स्मार्टफोन के जैसे डिजाइन में बनाया गया है।
खास बात ये है कि इसमें 80 से ज्यादा स्पोर्ट मोड दिए गए हैं. आप इस वॉच को Buds Q और बड्स एयर जैसे Realme AIoT डिवाइस से ऑपरेट कर सकते हैं।
एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 12 दिन तक चलती है। जानते हैं इस वॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं।
बात करें इस वॉच के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 1.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 320x320 पिक्सल का है।
Realme Watch 2 के स्पेसिफिकेशन
आपको इसमें शानदार 315mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 दिन का बैकअप देती है। इस वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस और 90 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं। इसमें आउटडोर रनिंग, हाइकिंग और योगा शामिल हैं।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5 मिलेगा।आपको इस स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट और SpO2 जैसे जरूरी सेंसर भी दिए जा रहे हैं। साथ ही वॉच में हाइड्रेशन और मेडिटेशन रिमाइंडर जैसी सुविधा भी दी गई है।
Realme Watch 2 के फीचर्स
रियलमी वॉच 2 को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है। यहां इसकी कीमत MYR 229 यानी करीब 4,100 रुपये है। रियलमी वॉच 2 जल्द ही भारत में लॉन्च होगी।
Realme Watch 2 का प्राइस