Alert: इन पांच चीजों से अभी बना लें दूरी, इम्यूनिटी को कर देती हैं कमजोर
25 May 2021
By Suman Sharma
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना की दूसरी लहर से रोजाना लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और सैकड़ों की मौत हो रही है।
ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखें। अगर हम हेल्दी चीजें खाएंगे तो जाहिर है हमारी इम्यूनिटी भी अच्छी रहेगी
आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जो आपकी इम्यूनिटी की कमजोर कर सकती हैं, उनसे दूरी बना लेना ही बेहतर होगा।
आजकल बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें फास्ट फूड खाना बहुत ही पसंद आता है, लेकिन शायद वो ये नहीं जानते कि ये धीरे-धीरे उनकी इम्यूनिटी को कमजोर कर रहा होता है।
फास्ट फूड
चाय-कॉफी का सेवन अक्सर लोग ताजगी महसूस करने के लिए करते हैं, लेकिन इसमें मौजूद कैफीन खून में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है। यह इम्यूनिटी को भी बर्बाद कर देता है। इसलिए इसकी सेवन की इनका कम मात्रा में करें।
कैफीन
प्रोसेस्ड फूड का सेवन इस कोरोना काल में बहुत ही खतरनाक है, क्योंकि ये प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर करता है। इसलिए यह जरूरी है कि प्रोसेस्ड मीट या पैक्ड फूड से दूरी बनाकर रखें।
प्रोसेस्ड फूड
तेल आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को तो खराब करेगा ही, साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर देगा। इसलिए ऐसे तेल से दूरी बनाएं।
तेल
आज बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो शराब पीना या धूम्रपान करना पसंद करते हैं, वो ऐसा करके अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये कैंसर जैसी कई घातक बीमारियों का भी कारण बनते हैं। इसलिए इन चीजों से दूरी बना लें।
शराब या धूम्रपान