पगलेट मूवी रिव्यु
06 May 2021
By Suman Sharma
कलाकार: सान्या मल्होत्रा, सयानी गुप्ता, श्रुति शर्मा, शीबा चड्ढा, शारिब हाशमी, जमील खान, राजेश तेलंग और रघुबीर यादव।
ओटीटी: Netflix रेटिंग: ***
पगलेट एक बॉलीवुड ड्रामा है, जो उमेश बिष्ट द्वारा अभिनीत है। इस फिल्म की कलाकार और मुख्य किरदार में सान्या मल्होत्रा है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और गुनीत मोंगा द्वारा निर्देशित किया गया है।
फिल्म कुछ रूढ़िवादी तर्कों पर बनाई गई है कि कैसे औरतों के फैसले हमेशा दूसरे ही लेते है। कैसे विधवा होने के बाद एक महिला की ज़िन्दगी बदल जाती है है।
संध्या (सान्या मल्होत्रा) की 5 महीने पहले ही आस्तिक गिरि से शादी हुई है। आस्तिक की मौत हो जाती है। सब दुखी है लेकिन संध्या ऐसे बर्ताव कर रही है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। वह अभी भी अपने सोशल मीडिया से चिपकी हुई है।उसे सोडा पीना है, चिप्स खाना है।
एक महिला को कैसे अपने साथी के अंतिम संस्कार उसकी मौत पर 'व्यवहार' करना चाहिए और उसे हर कदम पर यह बताया जाता है कि उसे अब अपने जीवन का क्या और कैसे करना चाहिए? फिल्म इन्हीं सब को व्यंग के तौर पर आगे रखती है।
एक-दो डायलॉग दमदार है जैसे - सबको लगता है हम पगला गए है पर जब लड़की लोगों को अकल आती है तब सब उन्हें पगलेट ही कहते है। और अगर हम अपने फैसले खुद नहीं लेंगे न , तो दूसरे ले लेंगे।