Sunil Chhetri : भारतीय फुटबॉल कप्तान के कुछ रिकॉर्ड पर एक नजर
Instagram
By Anupriya Choubey
3 August 2021
भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री सबसे सक्रिय गोल करने वालों में से एक है और मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सूची में शामिल है.
Instagram
भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने से लेकर आई-लीग और इंडियन सुपर लीग में सबसे अधिक भारतीय गोल करने वाले खिलाड़ी बनने तक, सुनील ने सब कुछ हासिल किया है.
Instagram
ज्ञात हो कि 3 अगस्त को सुनील अपना जन्मदिन मनाते है, वहीं आज भारतीय कप्तान द्वारा रखे गए कुछ रिकॉर्ड पर एक नज़र डालते है.
Instagram
सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक भारतीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 117 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 74 गोल किए हैं. साथ ही रोनाल्डो (103) के बाद विश्व फुटबॉल में दूसरे सबसे ज्यादा सक्रिय गोल स्कोरर भी हैं।
Instagram
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक हैट्रिक भी हासिल की है.
Instagram
छेत्री का अंतरराष्ट्रीय गोल रिकॉर्ड तो जाना जाता है, लेकिन उन्होंने एएफसी कप और एएफसी चैंपियंस क्वालीफायर में कुल 19 गोल भी किए हैं.
Instagram
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में, सुनील छेत्री तीन अलग-अलग महाद्वीपों पर खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में खेल चुके है.
Instagram
सुनील छेत्री 90 गोल के साथ नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) / आई-लीग इतिहास में सर्वकालिक सर्वोच्च भारतीय गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं.
Instagram
वह मोहन बागान, जेसीटी एफसी, डेम्पो एससी, यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब और बेंगलुरु एफसी के लिए खेल चुके स्ट्राइकर थे.