ये है दुनिया के Haunted Hotels हो सकता है भूत से सामना
23 May 2021
By Suman Sharma
बैंफ स्प्रिंग्स होटल, कनाडा: सन 1888 में बना बैंफ स्प्रिंग्स होटल पूरे देश में सबसे भुतहा जगह मानी जाती है। लोगों का दावा है दुल्हन के कपड़े पहने एक चुडैल यहां घूमती है।
pixabay
होटल बर्चिएंटी, इटली: यूरोप के सबसे खूबसूरत शहर फ्लोरेंस के बीचो बीच स्थित इस होटल में कोई नहीं जाना चाहता। वजह है अजीब सी आवाजों का गूंजना। जिसकी वजह से होटल में दहशत का माहौल रहता है।
pixabay
ताज होटल, मुंबई: ऐसा कहा जाता है कि होटल का ब्लू प्रिंट तैयार करने वाले फ्रेंच आर्किटेक्ट डब्लू. ऐ की आत्मा आज भी इस होटल में भटकती है।कहा जाता है कि उन्होंने होटल के पांचवे माले से छलांग लगा दी।
क्रिसेंट होटल, यूरेका स्प्रिंग्स इसे USA के सबसे हॉन्टिड होटल्स में से एक माना जाता है। यहां आने वाले कई मेहमानों ने रात ही नहीं बल्कि दिन में भी भूत देखने का दावा किया है।
pixabay
ग्रैंड हयॉत ताईपेई, ताइवान ताइवान की राजधानी ताईपेई का ये होटल सबसे महंगे होटलों में से एक है। माना जाता है कि इस होटल में कई हत्याए हुईं, जिसकी वजह से इस होटल पर भूतों का साया है।
गेलगेल कैसल, उत्तरी ऑयरलैंड: उत्तरी ऑयरलैंड में सन 1625 में बना गेलगेल कैसल होटल देश का सबसे भुतहा होटल है। यहां कई भूतों के होने की बात कही जाती है।
डलहौजी कैसल, स्कॉटलैंड स्कॉलैंड के एडिनबर्ग से 13 किमी दक्षिण स्थित डलहौजी कैसल 1973 में होटल बना। माना जाता है कि यहां एक नवयुवती ने अपने प्रेमी से न मिलने देने पर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
एग्वा कैलिएंटे कैरिनो एंड होटल, मैक्सिको उत्तरी मैक्सिको के तिजुआना में स्थित एग्वा कैलिएंटे कैरिनो एंड होटल बेहद भूतिया है। यहां 1930 के दशक में एक गायिका को जहर देकर मार दिया गया था।
हेथमैन होटल, ओरेगन: ओरेगन का हेथमैन होटल बेहद बदनाम है। इस होटल के कमरा नंबर 703, 803 और 1003 पर भूतों का साला है। जहां अक्सर काली छाया लोगों को परेशान करती हैं।
अधिक जानकारी और खबरों के लिए
Visit The News Voice