दैनिक राशिफल
5 मई 2021
By Samir Jain
मेष 21 मार्च से 20 अप्रैल
मेष राशि के जातकों को धन संबंधी लेनदेन से फायदा होने के योग बनते हैं। पारिवारिक सोहद्र बढ़ेगा। आराम से सारे कार्य पूरे होते जाएंगे। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अनुकूल है।
वृषभ 21 अप्रैल से 20 मई
वृष राशि के जातकों में स्व चिंतन की प्रवृत्ति बढ़ेगी। शुक्र का स्वराशि में परिवर्तन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है। धन-संपत्ति व प्यार के मामले में समय बहुत अच्छा है।
मिथुन 21 मई से 21 जून
मिथुन राशि के जातकों के खर्चे बहुत बड़े हुए रहेंगे। कर्ज लेने की संभावना बनती है। कमाई के लिए दिन कुछ खास नहीं है।
कर्क 22 जून से 22 जुलाई
कर्क राशि के जातकों के व्यवसायिक उत्थान के लिए समय बहुत अनुकूल है। पुरानी दबी हुई इच्छा के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। रिसर्च वर्क नई संभावनाएं लेकर आएगा।
सिंह 23 जुलाई से 23 अगस्त
सिंह राशि के जातकों की व्यावसायिक सफलता के लिए अनुकूल दिन है। तकनीकी योग्यता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ होगा। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है।
कन्या 24 अगस्त से 24 सितंबर
कन्या राशि के जातक रूढ़िवादी तौर-तरीकों को छोड़कर नए प्रयोग करेंगे। जिसमें अधिकारी वर्ग सहभागी बनेंगे। पुराना पैसा प्राप्त करने के प्रयास भी सफल रहने वाले हैं।
तुला 24 सितंबर से 23 अक्टूबर
तुला राशि जातकों में रहस्य को जानने का जुनून रहेगा। समस्या की जड़ को समझने और निदान करने के प्रयास सफल रहेंगे। उत्पादन कार्यों से जुड़े हुए जातकों को लाभ मिलेगा। अचानक किसी बड़े खर्चे के आने की संभावना है।
वृश्चिक 24 अक्टूबर से 22 नवंबर
वृश्चिक राशि के जातकों के साझेदारी से संबंधित कार्यों में रुकावट आने की संभावना बनी हुई है। व्यवसायिक निवेश के लिए धन उधार लेने की संभावना बनती है। सूर्य देव को जल में रोली डालकर अर्घ्य दें, लाभ होगा।
धनु 23 नवंबर से 21 दिसंबर
धनु राशि के जातकों में आलस्य रहेगा। बिना मांगे लोगों को सलाह देने से बचें। नौकरी पेशा जातकों को लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है। अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मकर 22 दिसंबर से 20 जनवरी
मकर राशि के जातकों का ध्यान समस्या के समाधान को निकालने की तरफ रहेगा। ज्ञान प्राप्ति की इच्छा बढ़ेगी। कंसल्टेंसी व्यवसाय से जुड़े हुए जातकों के लाभ के लिए अच्छा दिन है।
कुंभ 20 जनवरी से 21 फरवरी
कुंभ राशि के जातक नए वाहन की खरीद के लिए जरूरी रिसर्च पर ध्यान देंगे। भूमि भवन से संबंधित सौदे लाभदायक रहेंगे। लोन लेने की संभावना भी बनी हुई है। खर्च अधिक रहेंगे।
मीन 20 फरवरी से 21 मार्च
मीन राशि के जातकों की कलात्मक अभिवृत्ति में वृद्धि होगी। पेपर वर्क कुछ समय के लिए अटक सकता है। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।
अधिक जानकारी और समाचार के लिए